फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोकेशन बताने वाले गिरोह पर लगे लगाम

लोकेशन बताने वाले गिरोह पर लगे लगाम

Sun, 03 Feb 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
लोकेशन बताने वाले गिरोह पर लगे लगाम
बागपत। जिलेभर के ट्रांसपोर्टरों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले में ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने देंगे ओर न ही चलाएंगे। इसके लिए प्रशासन का भी सहयोग किया जाएगा। वहीं एआरटीओ और खनन अधिकारी की लोकेशन बताने वाले गिरोह पर नकेल कसने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शनिवार को ट्रांसपोर्टर एकत्र हुए। सभी ने प्रस्ताव रखा की जिले में ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने देंगे और न ही वह खुद चलाएंगे। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़के टूट रही हैं। इससे सड़क हादसे बढ़ गए हैं। लोगों की जाने जा रहे और अपाहिज हो रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। बताया कि जिले में एआरटीओ और खनन अधिकारी की रोड पर लोकेशन बताने के लिए जिले में गिरोह सक्रिय है। जिनके माध्यम से ओवरलोड वाहन निकाले जा रहे हैं। इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। अफसरों को रोड पर चेकिंग के लिए वाहन की व्यवस्था भी ट्रांसपोर्टर कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है। ट्रांसपोर्टरों की बड़ौत, मवी कलां में बैठक भी हुई। इसमें संजीव कुमार तोमर, कृष्णपाल, धर्मपाल सिंह, सुनील तोमर, जगपाल, जयकुमार जैन, संजीव तोमर, रमेश मुखिया, बॉबी तोमर, प्रदीप, पंकज, आशीक, आदित्य तोमर, अनीस, भीम, जयवीर सिंह, चाहीराम, बिजेंद्र कुमार, रामगोपाल, सुशील शर्मा, शहजाद, नूरद्दीन, अजित तोमर, आफताब, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed