{"_id":"5c4a158cbdec22736c04bd72","slug":"21548359052-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से हुए कार्यों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से हुए कार्यों की जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मनरेगा योजना के अंतर्गत सामग्री अंश में व्यय हुए कार्यों की जांच होगी। ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश नागेंद्र प्रसाद सिंह ने डीएम और सीडीओ को कार्रवाई के लिए आदेशित किया।
प्रतापगढ़ जनपद में 294 शौचालय के सामग्री आपूर्ति में 30.38 लाख रुपये का अनियमित भुगतान की शिकायत की गई थी। जिसके बाद ग्राम्य विकास आयुक्त नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मंडल के सभी जिलों में सामग्री अंश में व्यय हुए कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दस बिंदुओं पर जिला स्तर पर जांच की जाएगी। उन्होंने डीएम और सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ऐसे कार्यों की समीक्षा की जाए जिनमें सिर्फ सामग्री अंश का भुगतान और स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष सौ प्रतिशत से अधिक का भुगतान किया गया है। कार्य की मांग के सापेक्ष कार्य की उपलब्धता, श्रमिकों का ससमय भुगतान, कार्यपूणर्ता ससमय, जीओ टैगिंग, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर व्यय, आजीविका में वृद्धि के लिए श्रेणी-5 के हितग्राहियों को व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों का लाभ जैसे बिंदुओं पर कार्य किया जाएगा।