फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक का निजी अस्पताल में छापा

खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक का निजी अस्पताल में छापा

Sun, 13 Jan 2019 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक का निजी अस्पताल में छापा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शनिवार को खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक ने एक प्राइवेट अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान टीम को अस्पताल संचालक की दावत में कई आशा मिलीं। टीम ने अस्पताल संचालक और संबंधित आशाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट सीएमओ भेजेगी।
शनिवार की दोपहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक को सूचना मिली की कि कुछ आशा खेकड़ा नगर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी ले जाने की एवज में दावत उड़ा रही है। सूचना मिलते ही डॉ. अरविंद मलिक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ उक्त अस्पताल में पहुंचे। वहां उन्हें कई आशा दावत खाते हुए मिलीं। टीम को देखते ही आशाओं में भगदड़ मच गई। टीम ने उन्हें वही रोक लिया। सीएचसी अधीक्षक ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही अस्पताल संचालक को भी हड़काया। डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि अस्पताल संचालक डिलीवरी केस लाने की एवज में उन्हें दावत और धनराशि दे रहा था। अस्पताल संचालक एवं आशाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट सीएमओ बागपत को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकार ने सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी कराने वाली महिला को घर से लाने ले जाने की निशुल्क एंबुलेंस सेवा के अलावा निशुल्क डिलीवरी के साथ प्रसूता के खानपान के लिए 1400 रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। उक्त योजना का महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए क्षेत्र के सभी गांवों में आशा को नियुक्त किया है। इनको कार्य कराने की एवज में मानदेय दिया जाता है। ऐसे में आशा को किसी भी प्राइवेट संस्थान में डिलीवरी कराने पर दंडित करने का भी प्रावधान रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed