{"_id":"5c33a418bdec2256ec3d0a63","slug":"21546888216-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र धामा ने एक वोट से बार के महामंत्री का चुनाव जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र धामा ने एक वोट से बार के महामंत्री का चुनाव जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। इसमें महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। मतदान में सुरेंद्र सिंह धामा एक मत से बार के महामंत्री का चुनाव जीता। बार के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की चल रही प्रक्रिया के बाद सोमवार को महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। इसमें सुरेंद्र सिंह और नवीन त्यागी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें सुरेंद्र सिंह को 11 और नवीन त्यागी को दस मत मिले। चुनाव अधिकारी लोकेंद्र ढाका ने सुरेंद्र सिंह धामा को एक मत से विजयी घोषित किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव पद के लिए हरीश वर्मा, पुस्तकालय मंत्री के लिए परमजीत धामा, वरिष्ठ सदस्य के लिए सरदार सिंह यादव, विशाल धामा एवं आशुतोष शर्मा, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अनिल ढाका, नरेंद्र कुमार और सचिन धामा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित चुने गए हैं। नवनियुक्त कार्यकारिणी को जल्द ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान वकीलों ने बार के नए अध्यक्ष और महामंत्री को बधाई दी।