{"_id":"5c1165aabdec22419f5c2d23","slug":"21544644010-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड न बनने पर लोगों का मुख्य डाकघर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड न बनने पर लोगों का मुख्य डाकघर में हंगामा
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोग परेशान हो चुके हैं, क्योंकि नगर की अधिकांश बैंक शाखाओं में नाम मात्र ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं, जबकि मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने को लेकर आए दिन हंगामे होते रहते हैं। बुधवार को भी लोगों ने आधार कार्ड न बनने पर हंगामा किया। बाद में पोस्ट मास्टर ने किसी तरह मामला समझा-बुझाकर शांत किया।
बुधवार को गुराना, मलकपुर, खड़खड़ी, बिजरौल आदि गांवों के लोग मुख्य डाकघर पर पहुंचे और लाइन मेें खडे़ हो गए। घंटों तक नंबर न आने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। समाजसेवी सुधीर दांगी ने कहा नगर में अधिकांश बैंकों में आधार कार्ड बनवाने को लेकर मशीन लगी है, लेकिन वे आधार कार्ड बनाने में आनाकानी करते हैं। परेशान होकर लोग मुख्य डाकघर पर आते हैं तो यहां पर भी लोगों को आधार कार्ड बनवाने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत माह तो आधार कार्ड के नाम पर लोगों से अवैध वसूली का भी प्रयास किया। बाद में पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस संबंध में पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने कहा मुख्य डाकघर पर नियमित रूप से आधार कार्ड बनाएं जा रहे हैं, जबकि अन्य बैक शाखाओं में लोगों को यह सुविधा संतोषजनक नहीं मिल रही है, यदि वहां पर भी नियमित रूप से आधार कार्ड बनवाने जाने लगे तो लोगों की भीड़ खत्म हो जाएगी। हंगामा करने वालों में दिनेश, संजीव, राकेश, शेखर, प्रमोद, आशीष, विनीत, सोनू, प्रवीण, मोहित आदि रहे।