{"_id":"5c116560bdec2241ca08fd80","slug":"21544643936-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के शुभ मुहूर्त में मिलीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के शुभ मुहूर्त में मिलीं दुश्वारियां
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शादियों का शुभ मुहूर्त लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। दिनभर जाम की स्थिति रही, इसके बाद रात में जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाया । बाराती और घराती भी जाम में फंसे रहे। घर से निकले यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
बुधवार को जिले में सैकड़ों शादियां र्हुइं। शहनाई की गूंज के बीच दिनभर जाम के हालात रहे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़, सरूरपुर कलां में जाम की स्थिति रही। दिन में यहां पर कई बार जाम लगा, इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बागपत-मेरठ रोड पर बालैनी और अग्रवाल मंडी टटीरी में जाम की स्थिति रही। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बसों का टोटा, यात्रियों ने झेली मुसीबत
बागपत। शादियों के शुभ मुहूर्त के चलते अधिकतर मार्गों पर बसों का टोटा रहा। अधिकतर प्राइवेट बसों के शादियों के लिए बुक रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई। ऐसे में घर से निकले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। दिनभर डग्गामार वाहन सवारियां ढोते नजर आए।