{"_id":"5bf70885bdec2241bd3dbd5b","slug":"21542916229-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग के ट्रायल में नौ मुक्केबाजों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग के ट्रायल में नौ मुक्केबाजों का चयन
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बालक वर्ग की जिला स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग के लिए ट्रायल का आयोजन किया। इसमें दर्जनों मुक्केबाजों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सह सचिव डॉ. प्रदीप ढाका, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र प्रताप, प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। डॉ. प्रदीप ढाका ने बताया कि 44-46 भार वर्ग में सागर, 46-48 में शुभम कुमार, 48-50 में अहसान, 52-54 में रोबिन सिंह, 54-57 में विजय, 57-60 में उदित दांगी, 60-63 में नीरज, 63-66 में समीर तोमर, 66-40 भार वर्ग में देव खोखर का चयन किया। ये मुक्केबाज 25 नवंबर को मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। यह ट्रायल मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एमेच्योर बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में होगा।
हॉकी ट्रायल 26 और बॉक्सिंग ट्रायल 27 को
बागपत। जिला खेल अधिकारी नवीन त्यागी ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का 26 नवंबर, सीनियर पुरुष बॉक्सिंग में 27 नवंबर को ट्रायल होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की मूल एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
हॉकी ट्रायल 26 और बॉक्सिंग ट्रायल 27 को
बागपत। जिला खेल अधिकारी नवीन त्यागी ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का 26 नवंबर, सीनियर पुरुष बॉक्सिंग में 27 नवंबर को ट्रायल होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की मूल एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन