{"_id":"5bcb7ff5bdec2269360ca84a","slug":"21540063221-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न मिलने से आक्रोशित किसानों का सीटीआर वर्कशाप पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न मिलने से आक्रोशित किसानों का सीटीआर वर्कशाप पर हंगामा
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। फुंके ट्रांसफार्मर के बदले नए ट्रांसफार्मर न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने शनिवार को सीटीआर वर्कशाप में हंगामा किया। सूचना पर पूर्व विधायक छपरौली भी किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को लताड़ लगाई। सूचना पर एसडीओ सीटीआर मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। विधायक ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को गांगनौली, दाहा, बिजरौल, बामनौली, खड़खड़ी आदि गांवों के किसान सीटीआर वर्कशाप पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी किसानों के बीच पहुंचे। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा उनके 63 व 100 केवीए के फुंके हुए विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 10 से 15 माह से सीटीआर वर्कशाप पर जमा है, लेकिन लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं दिए जा रहे हैं। जिस कारण उनकी धान सहित अन्य फसलें सूखकर बर्बाद हो रही है और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि सीटीआर से बिना नंबर ही कर्मचारियों की मिलीभगत से सीटीआर वर्कशाप से बिना नंबर कर्मचारियों की मिलीभगत से लोगों को ट्रांसफार्मर उठवाए जा रहे है। इससे किसानों में विभागीय कर्मचारियों के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। सूचना पर पहुंचे एसडीओ प्रवेश गिरि मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। एसडीओ प्रवेश गिरी का कहना था कि अभी ट्रांसफार्मर का अभाव चल रहा है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में राजेंद्र, ओमवीर, प्रकाश, धर्मवीर, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, सुभाष, सुधीर, प्रमोद आदि शामिल रहे।