{"_id":"5b92c4f6867a557ff265d6f5","slug":"21536345334-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक बनें युवा, गांव से शहर तक दें स्वच्छता का संदेश: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक बनें युवा, गांव से शहर तक दें स्वच्छता का संदेश: डीएम
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव से शहर तक दें स्वच्छता का संदेश युवा: डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक बनें और लोगों को भी जागरूक करें। समाज में बदलाव युवा ही कर सकते हैं।
डीएम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सें स्वच्छता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह वैन ग्रामीण क्षेत्र हेतु रवाना की गई है । जिले में 30 दिनों तक ग्रावों का भ्रमण कर स्वच्छता कार्यक्रम के संबंध में तैयार किए गए वीडियो को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर नुक्कड़ नाटकों की टीम भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सफाई को लेकर दिए गए संदेश को भी वीडियो के माध्यम से सुनाया जाएगा। वीडियो के संचालकों का नुक्कड़ नाटक की टीम लीडर को निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव में कम से कम चार स्थलों पर कार्यक्रम का प्रदर्शन करें। कार्यक्रम के उपरांत फोटो डीपीआरओ के व्हाट्सएप पर फोटो जरूर भेजें। वीडियो वैन के साथ स्वच्छ भारत मिशन के एक कर्मी को भी साथ में लगाया गया है। युवाओं को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। स्वच्छता रथ के शुभारंभ के समय मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, डीपीआरओ आलोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।