फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया रक्षा का वचन

बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया रक्षा का वचन

Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया रक्षा का वचन
बागपत। जिलेभर में रविवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। भाइयों ने उपहार दिए। मिठाइयों की दुकानें सजीं। सुबह ही बहनों का भाइयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बहनों ने भाई को तिलक कर दीर्घायु की कामना की। राखी बांधकर जीवनभर रक्षा करने का संकल्प दिलाया। उधर, दिनभर बाजारों में दुकानें सजी रही। अपनी-अपनी पसंद की राखियां खरीदी गई। मिठाई की दुकानों पर भी कतार लगी रही। दुकानों को खासतौर पर सजाया गया था। छोटे बच्चों को उपहार में चॉकलेट, खेल खिलौने दिए गए। मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही है।
विज्ञापन


छड़ियों का मेला लगा
शहर में रक्षाबंधन पर छड़ी मेले का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना करने के बाद लोग मेले में दुकानों पर खरीददारी करते है। मेले में काफी लोग पहुंचे। घर परिवार में सुख शांति और बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की गई।
विज्ञापन


बस और ट्रेनों में लटककर करना पड़ा सफर
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। रक्षाबंधन पर सभी ट्रेन और बस भरकर चलीं। लोगों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोग पहुंचने लगे थे। सीट न मिलने पर पायेदान पर लटककर लोगों को यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन हो या फिर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी रही। स्टेशनों पर ट्रेन आने से पहले ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रोडवेज और प्राइवेट बसों का भी यही हाल रहा। जहां लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से हलकान हुए लोग
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वाहन चालकों की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed