{"_id":"5b4a51344f1c1b35748b4bb6","slug":"21531597108-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा बिल जमा करने पर ही मिलेगा नया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा बिल जमा करने पर ही मिलेगा नया ट्रांसफार्मर
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
यदि आपका विद्युत ट्रांसफार्मर फूंका हुआ है और आपका विद्युत बिल भी जमा नहीं है तो आपको नया विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं मिलेगा, क्योंकि राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर एसई ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित अवर अभियंताओं को इस संबंध में निर्देशित किया। पूरा बिल जमा करने पर ही नया ट्रांसफार्मर मिल सकेगा। यदि इसके बावजूद कोई जेई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर लगातार एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर ऊर्जा निगम की टीमें चेकिंग अभियान, डिस्कनेक्शन अभियान चला रही है। इसके बाद भी राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। एसई रामबीर सिंह को शिकायत मिली की कि अवर अभियंता और सहायक अभियंता नलकूप उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर बिना विद्युत बिल जमा कराएं उन्हें फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर के बदले नया विद्युत ट्रांसफार्मर दिलवा रहे हैं। नया विद्युत ट्रांसफार्मर लेने के बाद उक्त किसान व उपभोक्ता वर्षों से विद्युत बिल जमा नहीं करता, इतना ही नहीं जब कोई कर्मचारी उनके पास बिल वसूलने जाता है तो उनके साथ नोकझोंक की जाती है। इन सब पर अंकुश लगाने के लिए एसई रामबीर सिंह ने एक नया फार्मूला अपनाया है। इसके तहत जो भी उपभोक्ता अपना फूंका विद्युत ट्रांसफार्मर लेकर वर्कशाप पर पहुंच रहा है तो उसे पहले अपना पूरा बकाया बिल जमा करना होगा, तभी उसे नया विद्युत ट्रांसफार्मर मिलेगा। इसकी प्रक्रिया के तहत अवर अभियंता को उपभोक्ता की सारी जानकारियों जैसे पहले ट्रांसफार्मर कब फूंका था, बिल जमा कब किया था, उपभोक्ता पर बकाया बिल है या नहीं यदि बकाया है तो कितने महीने व वर्षों का आदि विवरण एक फार्म पर भरकर वर्कशाप भेजना होगा, पूरा बिल जमा करने पर ही विद्युत ट्रांसफार्मर मिल सकेगा।
इस संबंध में एसई रामबीर सिंह ने कहा फूंके ट्रांसफार्मर के बदले नया विद्युत ट्रांसफार्मर मिलने के बाद उपभोक्ता वर्षों तक बिल जमा नहीं करता और टीम भी उसके पास नहीं पहुंचती। अब खुद उपभोक्ता आपके पास चलकर आ रहा है। पूरा बिल जमा करने पर ही ट्रांसफार्मर मिलेगा। सीटीआर एसडीओ प्रवेश गिरि ने कहा एसई के आदेश का पालन किया जा रहा है। बिना जेई के विवरण के ट्रांसफार्मर नहीं दिया जाएगा।