{"_id":"5b46660a4f1c1b9d468b6074","slug":"21531340298-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में जलभराव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में जलभराव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में जलभराव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
लोगों ने कह बिना बारिश के ही सड़कों पर जलभराव हो रहा है। अगर वर्षा हो जाए तो सड़कें तालाब बन जाती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण अधिकारियों से अनेक बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह सड़क जुड़ी वाले मोहल्ले से होकर मुख्य मार्ग से होती हुई गांव के बीच से गुजरती है। दूसरी सड़क रटौल गांव के शीशमहल के पास से होकर बस स्टैंड से गुजरती है। इन्हीं मार्गों पर लोग समस्या त्रस्त है। गांव में जल भराव के चलते सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने पानी की निकासी के प्रबंध कराने की मांग की। चेतावनी दी है अगर जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस में परवेज, तौहिद, सलीम, अनवार, आमिर, राशिद, शाहरुख, आबिद, तैयब अली आदि रहे।