{"_id":"6aeffee360f60205f2053f11","slug":"patna-air-quality-news-aqi-crosses-200-at-two-monitoring-stations-rising-pollution-in-patna-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पटना की हवा कैसी: राजधानी में कहां-कहां 200 के पार पहुंचा AQI, कौन सा इलाका सबसे प्रदूषित? जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर पटना की हवा कैसी: राजधानी में कहां-कहां 200 के पार पहुंचा AQI, कौन सा इलाका सबसे प्रदूषित? जानिए
Sun, 08 Nov 2026 10:17 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:17 AM IST
सार
दीपावली के बाद पटना की हवा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। पिछले साल के आंकड़े भी डराने वाले हैं और इस बार भी कुछ इलाकों में हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, लेकिन क्या ये शहर को प्रदूषण की मार से बचा पाएंगे? जानिए पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
पटना में राजवंशी नगर इलाके में AQI 224 दर्ज किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में दिवाली की सुबह ही वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अभी आतिशाजी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है और स्थिति ऐसी है। हवा की गुणवत्ता में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अब शहर के दो निगरानी केंद्रों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद (बीएसपीसीबी) के मॉनिटरिंग एप (समीर) पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे राजवंशी नगर में एक्यूआई 224 और मुरादपुर में 221 दर्ज किया गया। वहीं, दानापुर से लेकर तारामंडल तक के निगरानी केंद्रों पर भी प्रदूषण का स्तर अलग-अलग श्रेणियों में दर्ज किया गया है। छह सक्रिय निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, राजवंशी नगर और मुरादपुर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
नवंबर की शुरुआत में 59 से बढ़कर 224 तक पहुंचा एक्यूआई
नवंबर की शुरुआत में पटना की हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर थी। एक नवंबर को शहर का एक्यूआई 59 और दो नवंबर को 77 दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ोतरी देखने को मिली। तीन नवंबर को एक्यूआई 109, चार नवंबर को 107, पांच नवंबर को 147, छह नवंबर को 126, सात नवंबर को 150 और आठ नवंबर को 224 दर्ज किया गया। यानी आठ दिनों के भीतर शहर के औसत एक्यूआई में काफी बदलाव आया है। आइये जानते हैं आज सुबह 10 बजे तक पटना में कहां की हवा की खराब दर्ज की गई?
विज्ञापन
पिछले साल दीपावली के बाद 210 तक पहुंचा था एक्यूआई
पिछले साल दीपावली के बाद भी पटना की हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ी थी। 20 अक्टूबर 2025 को शहर का एक्यूआई 159 था, जो अगले दिन बढ़कर 210 पहुंच गया था। इस तरह महज 24 घंटे में एक्यूआई में करीब 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। 21 अक्टूबर को शिकारपुर में एक्यूआई 256, समनपुरा में 236, दानापुर में 229 और मुरादपुर में 227 तक पहुंच गया था। नवंबर के शुरुआती दस दिनों में भी आठ दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी।
इस बार चार जगहों पर बनाए गए अस्थायी निगरानी केंद्र
पिछले साल के अनुभव को देखते हुए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने इस बार दीपावली के दौरान प्रदूषण की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की है। पटना में चार स्थानों पर अस्थायी निगरानी केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बोरिंग रोड चौराहा स्थित कृष्णा एजेंसी के पास, शास्त्रीनगर का बेल्ट्रॉन भवन, औद्योगिक क्षेत्र स्थित पर्यावरण भवन और कंकड़बाग स्थित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यालय शामिल हैं। इन केंद्रों पर पीएम 2.5, पीएम 10, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे प्रदूषकों की निगरानी की जा रही है। एक से 15 नवंबर तक चलने वाले विशेष अभियान में वायु गुणवत्ता की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था है। वहीं, ध्वनि प्रदूषण का आकलन शाम छह बजे से रात 12 बजे तक किया जा रहा है।
16 शहरों में वायु और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी
प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से पांच से 15 नवंबर तक पटना समेत बिहार के 16 शहरों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, हाजीपुर, बिहारशरीफ, आरा, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मुंगेर और दरभंगा सहित अन्य शहर शामिल हैं। छह नवंबर को पटना के चार अस्थायी निगरानी केंद्रों पर 52 तकनीकी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावा खगौल स्थित डीआरएम कार्यालय परिसर, पटना सिटी, एसके मेमोरियल हॉल, तारामंडल, इको पार्क और समनपुरा जैसे स्थायी निगरानी केंद्रों से भी आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इनकी मदद से शहर के अलग-अलग हिस्सों में वायु गुणवत्ता की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
पटाखों के साथ धूल और वाहनों का धुआं भी बढ़ा रहा प्रदूषण
पटना में वायु प्रदूषण के लिए केवल पटाखों को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, सड़कों पर जमा मिट्टी और खुले में कचरा जलाने जैसी गतिविधियां भी प्रदूषण बढ़ाती हैं। सर्दियों में हवा की गति कम होने पर प्रदूषक कण वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए सड़कों की नियमित मैकेनाइज्ड सफाई, पानी का छिड़काव, निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के उपाय और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई जरूरी है।
बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह
वायु प्रदूषण बढ़ने पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंचने पर खुले में लंबे समय तक रहने और सुबह-शाम व्यायाम करने से बचना चाहिए। धूल और धुएं वाले इलाकों में जाने से भी परहेज करना जरूरी है। पिछले साल दीपावली के बाद पटना में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा था। इस बार निगरानी के लिए अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं और तकनीकी कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
दिवाली 2026: आज कितने बजे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, शुभ मुहूर्त क्या है, कौन सा खास संयोग बन रहा?
विज्ञापन
नवंबर की शुरुआत में पटना की हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर थी। एक नवंबर को शहर का एक्यूआई 59 और दो नवंबर को 77 दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ोतरी देखने को मिली। तीन नवंबर को एक्यूआई 109, चार नवंबर को 107, पांच नवंबर को 147, छह नवंबर को 126, सात नवंबर को 150 और आठ नवंबर को 224 दर्ज किया गया। यानी आठ दिनों के भीतर शहर के औसत एक्यूआई में काफी बदलाव आया है। आइये जानते हैं आज सुबह 10 बजे तक पटना में कहां की हवा की खराब दर्ज की गई?
विज्ञापन
| निगरानी केंद्र | एक्यूआई |
|---|---|
| राजवंशी नगर | 224 |
| मुरादपुर | 221 |
| डीआरएम कार्यालय, दानापुर | 197 |
| आईजीएससी तारामंडल | 185 |
| समनपुरा | 149 |
| सरकारी हाई स्कूल, शिकारपुर | 70 |