{"_id":"5af5e0754f1c1bd7408b4847","slug":"21526063221-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल केंद्र बंद करने पर सख्ती, डीसीओ ने कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल केंद्र बंद करने पर सख्ती, डीसीओ ने कराया मुकदमा
Updated Fri, 11 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के ध्यानार्थ
- रमाला क्षेत्र में ऊन चीनी मिल के सात क्रय केंद्र बंद किए जाने का मामला
- दो दिन पहले जिला गन्ना अधिकारी ने दी थी चीनी मिल के खिलाफ तहरीर
फोटो संख्या-10 की सीरीज
बागपत। शामली जिले की ऊन चीनी मिल ने रमाला क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर तौल बंद कर दिया है। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है। डीसीओ ने चीनी मिल के अध्याशी, महाप्रबंधक और गन्ना प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीसीओ ने कहा कि जब तक किसान के पूरे गन्ने की पेराई नहीं होगी, चीनी मिलों को बंद नहीं किया जाएगा।
डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि ऊन चीनी मिल को गन्ना सप्लाई के लिए नांगला द्वितीय, बोढ़ा द्वितीय, तुगाना प्रथम, तुगाना द्वितीय, हेवा मीरपुर प्रथम अ, लूंब प्रथम, लूंब द्वितीय, टांडा प्रथम और हेवा मीरपुर द्वितीय क्रय केंद्र आवंटित किए गए थे। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है, लेकिन इससे पहले ही चीनी मिल ने अपने क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं। किसानों ने मामले की शिकायत डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। किसानों की समस्या को देखते हुए चीनी मिल के अध्याशी जीएस खैरा, महाप्रबंधक गन्ना अनिल अहलावत और गन्ना प्रबंधक धर्मेंद्र राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए छपरौली थाने में नौ मई को तहरीर दी गई थी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीओ ने कहा किसान के पूरे गन्ने की पेराई की जाएगी।
-------------------
इनसेट
मलकपुर क्षेत्र में जानी गन्ने की स्थिति
बागपत। शुक्रवार को डीसीओ सुशील कुमार ने मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने गन्ने की स्थिति जानी। डीसीओ ने बताया कि चीनी मिल पिछले पेराई सत्र के सापेक्ष अभी तक अधिक गन्ने की पेराई कर चुकी है। कई जगह अभी भी गन्ना खड़ा है। किसान के पूरे गन्ने की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
-------------------
इनसेट
भुगतान नहीं करने वाली मिलों को देंगे नोटिस
बागपत। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि जिन चीनी मिलों ने किसानों का भ्ुागतान नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। जिले के किसान वेस्ट यूपी की 14 चीनी मिलों को गन्ने की सप्लाई करते हैं। समय पर भुगतान कराने का प्रशासन का प्रयास है।