फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

Fri, 27 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया और बड़ौत मेें सुल्तान गंज मंडी के गेट पर व वार्ड 25 महात्मा गांधी चौक पर भूमाफिया द्वारा किए अवैध कब्जे को मुक्त कराने की मांग उठाई।

राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बड़ौत में सुल्तान गंज मंडी के गेट पर कुछ लोगों ने नगर पालिका की जमीन पर संपत्ति अधिकारी नगर परिषद से साठगांठ कर फर्जी बैनामा करवाकर, दुकान और जमीन पर कब्जे किए हैं। इनके खिलाफ शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने भारतीय गोसेवा सदन कैनाल रोड द्वारा तीन दिन पहले मृत गाय को कूडे़ के ढेर मेें डालने के मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इसमें कालू जैन, गौरव जैन, देवेंद्र, मुकेश जैन, दीपक, प्रवीण, फरमान कुरैशी, गुल्लू कुरैशी, मुकेश बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed