{"_id":"5adf87994f1c1b61098b6305","slug":"21524598681-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक खेत में गन्ना है, मिलें पेराई करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक खेत में गन्ना है, मिलें पेराई करेंगी
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उपायुक्त (गन्ना) हरपाल सिंह ने कहा कि जब तक किसान के खेत में गन्ना खड़ा है, चीनी मिलें पेराई करेंगी। किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गन्ने की स्थिति देखने के लिए सर्वे किया गया है।
मंगलवार को उपायुक्त (गन्ना) ने बिजरौल, धनौरा सिल्वर नगर, बामनौली समेत जिले के अलग-अलग क्षेत्र में गन्ने का सर्वे अभियान चलाया। सर्वे के दौरान गन्ना समिति मलकपुर के सचिव ओमप्रकाश, किनौनी मिल के प्रबंधक (गन्ना) कुलदीप राठी, उप प्रबंधक (गन्ना) दुष्यंत त्यागी, जोन इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। किसानों ने मांग रखी कि पेराई सत्र देर तक चलना चाहिए। डीसीओ कार्यालय में उपायुक्त (गन्ना) ने चीनी मिल अधिकारियों की बैठक ली। बकाया भुगतान और इंडेंट की जानकारी जुटाई। चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिस क्षेत्र में गन्ना बचा है, उसके तौल केंद्र चलते रहने चाहिए। इस दौरान डीसीओ सुशील कुमार, सीसीओ राम स्नेही, ऊन चीनी मिल से धर्मेंद्र कुमार, मलकपुर चीनी मिल के जीएम केन मुकेश मलिक, सुरेंद्र सिंह, ब्रह्म पाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसमें किसान नरेश डायरेक्टर, सुभाष, मास्टर अजय कुमार, रामबीर, नरेंद्र, देवेंद्र आदि ने समस्या रखी।
बकाया भुगतान नहीं होने पर नोटिस
बागपत। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने पर जिले की चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित नियमों के अनुसार भुगतान नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चीनी मिलों ने घोषित की संभावित तिथि
बागपत। किसान इंडेंट की मांग कर रहे हैं, उधर चीनी मिलों ने पेराई सत्र समाप्त करने की संभावित तिथियां घोषित कर दी है। बागपत चीनी मिल 31 मई, रमाला चीनी मिल 25 मई और मलकपुर चीनी मिल ने 20 मई को पेराई सत्र समाप्त करेगी।
उपायुक्त गन्ना ने सुनीं किसानों की समस्याएं
बिनौली। गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने, सामान्य पर्ची इंडेंट कम भेजने संबंधी किसानों की कई समस्याओं को लेकर हुई मंडलायुक्त मेरठ से शिकायत के बाद मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचे उपायुक्त गन्ना हरपाल सिंह ने रंछाड, दादरी, जिवाना, माखर, जौहड़ी आदि सहित कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें कई समस्याएं भी गिनाई। उन्होंने जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद किनौनी और सिंभावली मिल के अधिकारियों को हिदायत दी कि जब तक गन्ना किसानों के खेतों में खड़ा है, तब तक कोई भी क्रय केंद्र बंद न किया जाए। इस दौरान उन्होंने मलकपुर गन्ना समिति सचिव ओमप्रकाश से भुगतान की स्थिति व अन्य जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने मलकपुर मिल परिसर में भी जाकर जायजा लिया। इस दौरान रविंद्र हट्टी, पुष्पेंद्र, जयवीर, सतबीर, कृष्णपाल, कालू, राजबीर, जयपाल, सतपाल, ओमबीर, अमरपाल, श्रीपाल आदि किसान मौजूद रहे।