{"_id":"5ac3d8214f1c1bb6618b56a6","slug":"21522784289-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह विद्युत निगम को चपत लगा रहे बाहरी व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह विद्युत निगम को चपत लगा रहे बाहरी व्यक्ति
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़े बकाएदारों के विद्युत बिल कम और ठीक कराने के नाम पर बाहरी व्यक्ति संबंधित बकाएदारों से रुपये ऐंठ रहे हैं। यह सब खेल कई साल से विद्युत निगम के स्टाफ की सांठगांठ से चल रहा है। इससे हर माह विद्युत निगम को राजस्व नुकसान पहुंच रहा है। मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता ने उक्त खुलासा किया है।
इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ, जब एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा और सुरेंद्र तोमर ने बड़े बकाएदारों के यहां पर कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान 15 बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे । इनमें से 10 उपभोक्ताओं ने टीम को बताया कि कुछ लोगों ने उनसे बिल कम और ठीक कराने के नाम पर रुपये ऐंठे हैं। उक्त बाहरी व्यक्तियों की विद्युत निगम के स्टाफ से सांठगांठ है। इससे पहले भी वे कई बार ऐसा करा चुके हैं। यह मामला प्रकाश मेें आते ही निगम अफसरों में हड़कंप मच गया।
अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा ने बताया बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए चले अभियान के दौरान बड़े बकायादारों से बिल कम कराने व ठीक कराने के नाम पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें कई कर्मचारी भी लिप्त है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। उधर, एसई रामबीर सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी बाहरी व्यक्तियों के चक्कर मेें न आएं। बिल जमा कराने, बिल ठीक कराने, नया विद्युत कनेक्शन लेने या अन्य विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए सीधे विद्युत कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत कार्यालय पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है।