{"_id":"5aba9d924f1c1ba6768b7fea","slug":"21522179474-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में मंगलवार को प्रथम सत्र में यातायात सुरक्षा विषय पर गोष्ठी और दूसरे सत्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा वर्मा और निर्मला के नेतृत्व में गोष्ठी का शुभारंभ किया। छात्राओं ने कहा सड़क के नियम और कानूनों को बताया। उन्होंने दो पहिया वाहनों पर हेल्मेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम वर्षा, द्वितीय प्रिया और तृतीय स्थान पर पूजा रही। इसमें अंकिता, दीपी, डिंपल भारती, तबस्सु, सोनम यादव ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. किरण गर्ग, डॉ. शमा परवीन रही। रामकिशोर, सुमन शर्मा, प्रेमवती का सहयोग रहा।
विज्ञापन