{"_id":"5a91be3f4f1c1b3c718b6cd8","slug":"21519500863-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के जन्मदिन पर पौधे रोपित करने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के जन्मदिन पर पौधे रोपित करने का दिलाया संकल्प
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भारतीय एकता संगठन केे तत्वावधान में शनिवार को बावली गांव में ग्रामीणों को बच्चों के जन्मदिन पर पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया। संगठन के अध्यक्ष विजय तोमर ने कहा कि पेड़ों के अवैध कटान से लगातार पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। इसकी वजह है कि पेड़ों को निरंतर काटा जा रहा है, लेकिन उनके अनुपात में पेड़ों को लगाया नहीं जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा कारण है कि लोग पेड़ों को लगाते तो हैं, लेकिन उनका संरक्षण नहीं करते। देखरेख की कमी से पौधा सूख जाता है। सबसे महत्वपूर्ण कारण जागरूकता का अभाव होना। लोगों को नहीं पता कि अंधाधुंध पेड़ कटाने से लगातार पर्यावरण का माहौल खराब होता जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को घर में जन्मदिन, शादियां, शुभ मुहूर्त व सालगिरह पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। इसमें सचिव मो. आसिफ, अनुज, आशीष कुमार, नीरज सैनी, हिमांशु तोमर, धीरज पांचाल, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।