{"_id":"5a53c4c74f1c1baa268b8657","slug":"21515439303-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय नगर पंचायत के चुनाव पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय नगर पंचायत के चुनाव पर उठे सवाल
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अब कस्बा अमीनगर सराय के निकाय चुनाव पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एक चेयरमैन और चार सभासद पद के पराजित प्रत्याशियों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। उन्होंने कहा मतदान में मृतकों, विदेश गए लोगों की वोट डाली गई है। उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। इससे पहले बड़ौत, खेकड़ा और छपरौली के निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लग चुका है।
जनपद में निकाय चुनाव 29 नवंबर को हुआ । इसका परिणाम एक दिसंबर को घोषित हुआ । अपनी हार से कई प्रत्याशी संतुष्ट नहीं है। इस बार कस्बा अमीनगर सराय की नगर पंचायत के चेयरमैन पद के पराजित भाजपा के प्रत्याशी अनिल मलिक के अलावा चार सभासद प्रत्याशियों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। उनके अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मतदान के समय मृतकों, विदेश में गए लोगों के अलावा बीमार लोगों की 145 वोट डाली गई है। इसके लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनाए गए हैं। चुनाव में विजयी प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग को सहीं ब्योरा नहीं दिया है। उनके पास शस्त्र लाइसेंस हैं। उसको नहीं दर्शाया गया, इसी तरह अपने पैतृक गांव सैड़भर के मकान को भी नहीं दर्शाया। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। उसका भी जिक्र नहीं किया है।
वकील मिश्रा ने बताया कि पराजित सभासद प्रत्याशी सलीम, मुकेश, धीरज और शिवदत्त की ओर से याचिका दायर की गई है। कोर्ट में सुनवाई की 24 और 25 जनवरी की तिथि नियत हुई है। उधर, चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव का कहना है कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हुआ है। निर्वाचन आयोग को पूरा ब्योरा दिया हैं। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बड़ौत नगर पालिका के चुनाव में पराजित प्रत्याशी सलीम चौधरी, खेकड़ा नगर पंचायत की प्रत्याशी नीलम धामा और छपरौली नगर पंचायत के हारे हुए प्रत्याशी योगेंद्र कुमार ने धांधली का आरोप लगाकर कोर्ट में अर्जी लगा रखी है। जो फिलहाल विचाराधीन है।