फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   योगी के आने से पहले ही 19 करोड़ का भुगतान

योगी के आने से पहले ही 19 करोड़ का भुगतान

Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
योगी के आने से पहले ही 19 करोड़ का भुगतान
योगी के आने से पहले ही 19 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

- मलकपुर मिल ने दोनों पेराई सत्र का भुगतान शुरू किया
- वीआईपी कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को बंद रहेगी मिल की पेराई

बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले मेें आने से पहले ही सिस्टम हरकत में आ गया। डीसीओ मलकपुर चीनी मिल पहुंचे और मिल अधिकारियों से बातचीत की। मिल ने 19 करोड़ रुपये के भुगतान की एडवाइजरी जारी की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत से रमाला मिल तक सड़क के गड्ढे भरे गए। दफ्तरों में अफसर आंकड़ों को दुरुस्त करते दिखे। उर्जा निगम के अधिकारी दिनभर तैयारियों और लंबित समस्याओं के समाधान में जुटे रहे।

मलकपुर चीनी मिल पर किसानों के गन्ना भुगतान के करोड़ों रुपये बकाया है। डीसीओ सुशील कुमार बृहस्पतिवार को मलकपुर चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के नौ करोड़ रुपये का भुगतान कराया गया है। समिति के खाते में रुपये भेजे गए हैं। इसके अलावा दस करोड़ रुपये पिछले सत्र के भुगतान से कराए गए हैं। चीनी मिल ने एडवाइजरी जारी की। इसके बाद यह भुगतान किया गया है। उधर, बड़ौत से रमाला के बीच में लोक निर्माण विभाग ने हाईवे के गड्ढे दुरुस्त किए। दिनभर यहां टीम गड्ढे भरने में लगी रही। दफ्तरों में अफसर फाइल और आंकड़े दुुरुस्त करते रहे। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया और समाधान का भरोसा भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed