फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ सौ मीटर में आकाश प्रथम

आठ सौ मीटर में आकाश प्रथम

Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आठ सौ मीटर में आकाश प्रथम
800 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम
विज्ञापन


बागपत। गेटवे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दौड़, बैडमिंटन, बास्केट बॉल के मुकाबले हुए। 800 मीटर में आकाश और 100 मीटर में सुरेखा प्रथम रही।
खेलकूद का शुभारंभ डॉयरेक्टर सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चों को बढ-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जितना जरूरी पढ़ाई है, उतरा ही जरूरी बच्चों के लिए खेल भी जरूरी होता है। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम कार्तिक धामा, विक्रांत, द्वितीय और विश्वास दांगी तृतीय रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सुरेखा प्रथम, हिमानी द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर में आकाश तोमर प्रथम, अंकुर शर्मा द्वितीय और बादल तृतीय स्थान पर रहा, जूनियर वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, सुहेल द्वितीय, सुजैन तृतीय रहा। सीनियर बालक वर्ग के बास्केट बॉल के क्वार्टर फाइनल हुए। एक में व्हाइट हाउस और दूसरे सैफरोन हाउस द्वितीय रहा। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता को पदक देकर सम्मानित किया। प्रबंधक कृष्णपाल, सुनील चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरित्र निर्माण में भारतीय संस्कृति की विशेषता बताई
बागपत। योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन अशोक स्मारक हाईस्कूल काठा-पाली में योगाचार्य रवि शास्त्री ने बच्चों को पीटी, सूर्य नमस्कार एवं जुड़ो कराटे का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को विदेशी ताकतें नष्ट कर रही हैं। हमारा देश को विश्व गुरुका दर्जा है। युवा पीढ़ी अपने जीवन में भारतीय संस्कृतिक को आत्मसात करके अपने जीवन को उच्चता के लक्ष्य की ओर लेकर चले। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने भारतीय संस्कृति को अपनाने का पुरजोर दिया। राजबाला, प्रवेश आर्य, विनोद आर्य, संजीव, ममता, सुजाता, सुनील, रीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed