{"_id":"5a132eba4f1c1b95188b52bf","slug":"21511206586-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरठल में अस्पताल पर लटका मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरठल में अस्पताल पर लटका मिला ताला
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली विधायक चौधरी सहेंद्र सिंह ने रमाला और किरठल गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। किरठल में अस्पताल बंद मिला और रमाला में चिकित्सकों के देरी से आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायत की।
सोमवार को रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमाला पर पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले इलाज और दवा के बारे में पूछताछ की। अस्पताल में चिकित्सक 11 बजे तक भी नही पहुंचे थे। इसको लेकर विधायक ने नाराजगी जताई। 8 लोगों के स्टाफ में से केवल दो लोग ही मौके पर मिले। इसके बाद विधायक ने स्टाफ हाजिरी का रजिस्टर चेक किया और दवा के रिकॉर्ड का रजिस्टर भी चेक किया। मरीजों ने विधायक को बताया दवा आपके पहले किए निरीक्षण के बाद से ठीक प्रकार से दी जा रही है। व्यवस्था में पहले से ज्यादा सुधार हुआ है परंतु अभी भी कई खामियां अस्पताल में देखने को मिली। चिकित्सक से देरी से आने का कारण भी विधायक ने पूछा और मुख्य चिकित्साधिकारी से इसकी शिकायत की। इसके बाद विधायक किरठल के अस्पताल पहुंचे तो देखा की अस्पताल के गेट पर ताला जड़ा हुआ है। इस दौरान विशाल, सुभाष, प्रभात, रवि आदि रहे।