{"_id":"59bae40a4f1c1b21688b4a37","slug":"21505420298-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा न मिलने पर मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा न मिलने पर मांगी इच्छा मृत्यु
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में नसबंदी पट्टे की जमीन न मिलने से नाराज एक परिवार ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। बामनौली में चकबंदी प्रक्रिया के चलते तीन दर्जन से अधिक परिवार अपनी जमीन से वंचित हैं।
बामनौली निवासी रामफल ने बताया मेरे पिता टीका पुत्र छोटे को वर्ष 1976 में नसबंदी कराने पर सरकार ने पांच बीघा कृषि भूमि जमीन का पट्टा दिया । इस पर कुछ समय बाद ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इसके बाद 1983 में ग्राम प्रधान ने परिवार की माली हालत देखकर तीन बीघा जमीन का पट्टा दे दिया , लेकिन कुछ समय बाद उस पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इसे पाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, उन्हें उनकी जमीन नहीं मिल पाई है। अब रामफल ने मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में शिकायती पत्र भेजकर हक न मिलने पर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है। बामनौली में इच्छा मृत्यु मांगने का यह पहला परिवार नहीं है इससे पहले महेश पाल, घनश्याम, कृष्ण का परिवार भी इच्छा मृत्यु की मांग कर चुके हैं।