फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली गांव के ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय प्रदर्शन

बावली गांव के ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय प्रदर्शन

Wed, 27 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बावली गांव के ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय  प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया और गांव मेें खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग उठाई। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने कहा गांव मेें एक दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़े हैं, लेकिन न तो ब्लाक अधिकारी इस बात की सुध ले रहे हैं और न ही जल निगम के अधिकारी। खराब हैंडपंपों के कारण ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने कहा जल निगम के अधिकारियों को गांव में भेजकर खराब हैंडपंप ठीक कराएं जाएंगे। इनमें सुनील, प्रमोद, राजवीर, शौकेंद्र, अमरपाल, हरवीर, सहेंद्र, अंकित, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed