{"_id":"5c50afdcbdec224e4507e4e2","slug":"201548791772-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के चल रहे रासेयो शिविर के चौथे दिन रासेयो की छात्राओं ने रैली निकाल समाज में फैली बुराइयों को दूर करने एवं नशे की लत से दूर रहने को लेकर लोगों को जागरूक किया।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेेयो की छात्राओं का खेकड़ा पब्लिक इंटर कालेज में रासेयो शिविर चल रहा है। शिविर के चौथे दिन मंगलवार को शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने नगर में रैली निकाली। छात्राएं समाज में फैली बुराइयाें को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करती चली। साथ ही युवाओं को जानलेवा नशे की लत को छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान छात्राओं ने मार्गों पर नुक्कड़ नाटकों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण, कन्या भ्रूण हत्या आदि को लेकर भी जागरूक किया। उन्होेंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया। इसमें कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्राचार्य डॉ. आरके जैन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभा अग्रवाल, शिक्षक गीता त्यागी, मोनिका, प्रवेश, टीना जैन, रुचि यादव, स्वाति शर्मा, मधु जैन, डॉ. सविता राठौर आदि रहे।