{"_id":"5c4f5d76bdec2273a1355aca","slug":"201548705142-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर अधिक गन्ना आने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर अधिक गन्ना आने से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में बारिश होने के बाद सोमवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हुई। अधिक गन्ना आने के कारण बड़ौत-बुढ़ाना और पुसार-दोघट मार्ग पर जाम की स्थिति रही। दाहा और भड़ल के बाद सड़क पर खड़े ट्रक में गन्ना लादते समय मार्ग जाम हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
चौगामा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अधिकांश गन्ना क्रय केंद्रों पर पानी भरा होने के कारण तौल बंद थी। सोमवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हुई। अधिक गन्ना आने के कारण क्रय केंद्रों के बाहर सड़क पर किसान गन्ना डालकर चले गए। क्रय केंद्रों में कीचड़ होने के कारण ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर गन्ना लादा जा रहा है। इससे बड़ौत-बुढ़ाना और पुसार-दोघट मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। भैंसाना मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए दाहा पर ट्रक में गन्ना भरते समय आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाया। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि इस बार भैसाना मिल के अधिकारियों को चेतावनी दे दी यदि जाम लगा तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।