फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों ने जिला प्रशाशन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने जिला प्रशाशन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Fri, 25 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला प्रशाशन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने में तीन महिलाएं अनशन पर रहीं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

माल माजरा गांव में तालाब की लंबे समय से सफाई नहीं होने से गलियों व रास्तों पर हो रहे जलभराव से क्षुब्ध होकर ग्रामीण तालाब के किनारे तंबू लगाकर दो दिन से धरनारत हैं। दूसरे दिन धरने में महिलाएं भी शामिल हो गईं। सुदेश, मंजू व कमलेश सहित तीन महिलाएं अनशन पर रही। दूसरे दिन भी ग्रामीणों की समस्या सुनने कोई अधिकारी नही पहुंचा। धरनारत ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान नवाब सिंह सोलंकी ने कहा कि अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान सेंसर पाल, सुदेश, जगवती, चंद्र्रवती, मानो, मीना, सईदा, ओमप्रकाश, अजय सोलंकी, शोविंद्र, इब्राहिम, हरबीर, रामबीर, सूरज, विनोद, राजकली, चरण, गंगाशरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed