फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत का शंकराचार्य वार्ड मिला सबसे स्वच्छ, सम्मानित

बागपत का शंकराचार्य वार्ड मिला सबसे स्वच्छ, सम्मानित

Mon, 24 Dec 2018 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत का शंकराचार्य वार्ड मिला सबसे स्वच्छ, सम्मानित
बागपत। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में बागपत पालिका के वार्ड संख्या छह ने जिले में बाजी मारी। स्वच्छता के मामले में 135 वार्ड में पहला स्थान हासिल किया। प्रथम पुरस्कार मिलने पर चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट और ईओ ललित कुमार आर्य को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि सभासद आम जन के साथ मिलकर अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सरकार की ओर से जिला स्तर पर स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 का आयोजन किया । टीमों ने प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत के 135 वार्डों का मूल्यांकन किया। लखनऊ की टीम ने वार्डों में घूमकर मूल्यांकन किया रविवार को कलक्ट्रेट में पुरस्कार वितरण समारोह के लिए वार्डों के मूल्यांकन टीम की ओर से नतीजे घोषित किए। नगर पालिका बागपत क्षेत्र के वार्ड छह शंकराचार्य ने तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के 134 वार्डों को पछाड़कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान नगर पंचायत दोघट के वार्ड आठ और नगर पंचायत छपरौली के वार्ड एक को संयुक्त रूप से मिला। तृतीय स्थान पर नगर पालिका परिषद खेकड़ा का 14 एवं नगर पंचायत अमीनगर सराय का वार्ड 11 रहा रहा। चतुर्थ पुरस्कार नगर पालिका बड़ौत और पांचवां पुरस्कार नगर पालिका बागपत के वार्ड आठ को मिला। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने पहला स्थान हासिल करने पर चेयरमैन एडवोकेट राजूद्दीन और ईओ ललित कुमार आर्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक महेश चंद शर्मा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। खेकड़ा वार्ड 16 के सभासद प्रत्यक्ष गुप्ता, मैनावती अस्पताल को कूड़ा प्रबंधन क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित किया। नगर पंचायत टीकरी और नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी को भी प्रशस्ति पत्र दिया। चेयरमैन को शॉल ओढ़ाकर और पौधा बांटकर स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार, खेकड़ा चेयरमैन संगीता धामा, दोघट चेयरमैन बबीता, छपरौली संजीव खोखर, अमीनगर सराय मांगेराम यादव, मनीष चौधरी, सचिन धामा, नीरज शर्मा, दीपक कुमार यादव, मुरलीधर, तहजूब, अंकित शर्मा, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed