{"_id":"5c12b51242c7925d542c7526","slug":"201544729874-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति मलकपुर में फैली धांधली के खिलाफ पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति मलकपुर में फैली धांधली के खिलाफ पंचायत
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गन्ना समिति मलकपुर पर फैली धांधली केे विरोध में बृहस्पतिवार को सिनौली गांव में पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने समिति कर्मचारियों पर कार्यालय से अधिकांश समय गायब रहने का आरोप लगाया। पंचायत में निर्णय लिया यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान तहसील मुख्यालय में सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे। इसके जिम्मेदार खुद प्रशासन और समिति के अधिकारी व जनप्रतिनिधि होंगे।
पंचायत की अध्यक्षता यशपाल ने की। संचालन समाजसेवी विपिन पूनिया ने किया। पंचायत में मलकपुर, सिनौली, बड़ौत, ढिकाना आदि गांवों के किसान पहुंचे। इस पंचायत में समाजसेवी विपिन पूनिया ने कहा कि उन्हें समिति द्वारा पर्याप्त पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इससे जहां किसानों के साथ गन्ना छिलाई को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के सामने गेहूं बुआई का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा अभी तक किसानों को उनके कैलेंडर की भी जानकारी नहीं है। आरोप लगाया कि अधिकांश समय समिति कार्यालय पर तैनात कर्मचारी गायब रहते हैं, जिस कारण समिति पर समस्या लेकर जाने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत मेें निर्णय लिया गया कि यदि जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान तहसील मुख्यालय में आत्मदाह करेंगे। इसके जिम्मेदार प्रशासन, समिति के सचिव सहित जनप्रतिनिधि होंगे। इसमें हरेंद्र, नरेंद्र, आनंद, बंटी शर्मा, सतवीर, विपिन पूनिया, जस्सू, कृष्णपाल आदि रहे।