{"_id":"5bc78cffbdec2269625f5486","slug":"201539804415-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष के होने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष के होने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं : मंडलायुक्त
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंडलायुक्त और भारत निर्वाचन आयोग से नामित रोल प्रेक्षक अनीता सी मेश्राम अफसरों की निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बैठक ली। वोटर लिस्ट में नाम काटने और बढ़ाने की भी गहन समीक्षा की गई। शहरी क्षेत्र में महिला वोटर का अनुपात बहुत कम है, इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार संचालित किए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक ली। तहसील का निरीक्षण किया। बागपत बीआरसी, मतदाता पंजीकरण सेंटर पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में गहनता के साथ जांच की। यहां पर उन्हें अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं मिला। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार मतदान केंद्रों पर मंडलायुक्त ने निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आगामी एक जनवरी को जिन युवक-युवतियों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से निर्धारित फार्म-6 सभी का कार्रवाई करेंगे। व्यापक स्तर पर निर्वाचन आयोग के इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करते हुए जिन मतदाताओं के नाम में किसी प्रकार की त्रुटि हो या उनके निवास स्थान बदलने से उनके मतदान केंद्रों में बदलाव करना हो तो उसके संबंध में भी मतदाताओं से संबंधित प्रोफार्मा प्राप्त करते हुए संशोधन करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का समस्त जनपद वासियों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम विवेक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।