{"_id":"5ba69960867a557e8327c956","slug":"201537644896-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में कोहराम
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। जिले में बुखार बेकाबू और जानलेवा होता जा रहा है। पहले जिला अस्पताल में एक बालिका की मौत हो गई, वहीं अब रटौल गांव में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिले में घर-घर में बुखार को प्रकोप है। प्राइवेट सरकारी अस्पताल तो क्या प्राइवेट में भी मरीजों की भरमार है। झोलाछाप डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की भरमार है। कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल में एक बालिका की डॉक्टरों के सामने मौत हो गई थी। वहीं शनिवार की सुबह 50 वर्षीय महिला हकीमन की बुखार के कारण मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार शाम तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर बुखार के कारण ही मौत का कारण बता रहे हैं। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि बुखार से महिला की मौत हुई इसकी जानकारी नहीं है। खेकड़ा सीएचसी के डॉक्टरों को भेजकर जांच कराकर कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन