{"_id":"5b8993fe42c792463e41cc1e","slug":"201535742974-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी 2011 के अभ्यार्थी ने किया तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी 2011 के अभ्यार्थी ने किया तहसील में प्रदर्शन
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी 2011 के अभ्यर्थियों ने किया तहसील मेें प्रदर्शन
बड़ौत। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2011 मेें कराई गई अर्द्धसैनिक बल की परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अभी तक 15 हजार नियुक्तियां नहीं होने पर तहसील में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में परिवार सहित मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया।
शुक्रवार को शामली, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, एटा, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी आदि जनपदों से अभ्यार्थी तहसील बड़ौत पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एसएससी द्वारा 2011 मेें अर्द्ध सैनिक बल के लिए 72309 नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें न केवल 57513 नियुक्तियां ही की गई, शेष पद अभी रिक्त है। आरोप लगाया कि इस भर्ती में जमकर धांधली की गई है। बताया कि अब तक दर्जनों अभ्यर्थी आत्महत्या भी कर चुके है। कोर्ट से भी न्याय नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके हक में फैसला नहीं आया तो वे लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार करेगें। प्रदर्शन करने वालों मेें विकास, मोनू, संजीव, राहुल राणा, गौरव पहलवान, रोबिन राणा, जगपाल, धर्मेन्द्र राठी, सुनील राणा शामिल रहे।