{"_id":"5b84528042c792466e6ee93d","slug":"201535398528-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में ढाई साल से दर्जनों हैंडपंप खराब, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में ढाई साल से दर्जनों हैंडपंप खराब, परेशानी
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बरवाला गांव में ढाई साल से दर्जनों सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं, इस कारण गांव मेें पेयजल संकट गहरा गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व मेें ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान उपेंद्र के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा गांव में ढाई साल से 15 सरकारी हैंडपंप खराब हैं, इस कारण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को 100 से 200 मीटर दूरी पर स्थित दूसरे मोहल्ले मेें पीने का पानी लेना जाना पड़ता है, बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान उपेंद्र ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों से लेकर ब्लाक अफसरों तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। जल निगम के जेई भूषण ने कहा जल्द ही सभी हैंडपंपों का स्टीमेट बनाकर उन्हें ठीक करा दिया जाएगा। इनमें राहुल, सुरेश, संजीव, प्रवेंद्र, संजय, सोहनवीर, नितिन, राजीव आदि रहे।