फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवैध वसूली की जांच करने पहुंचे डीआईओएस

अवैध वसूली की जांच करने पहुंचे डीआईओएस

Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली की जांच करने पहुंचे डीआईओएस
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में छात्रों से की गई अवैध वसूली के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज पहुंचकर जांच की। इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले। उन्होंने उपस्थिति पंजिका की भी जांच की।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में पहुंचे। डीआईओएस ने अध्यापकों से फीस के रूप में की गई अवैध वसूली, फर्जी तरीके से गठित किया, अभिभावक संघ और उपस्थिति रजिस्टर के बारे में जानकारी ली। उपस्थिति रजिस्टर देखने पर पता चला कि विद्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित है। इसमें दो का अवकाश प्रार्थना पत्र मिला। जबकि कार्यवाहक प्रधानाचार्य बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के चले गए। शिक्षकों ने डीआईओएस को बताया कि उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के आदेश पर ही फीस ली । अब उनसे दबाव बनाकर शपथ पत्र देने के लिए कहा जा रहा है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया प्रधानाचार्य का मौके पर अवकाश का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रबंध संचालन से जानकारी कराई जाएगी कि वे छुट्टी पर है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed