{"_id":"5b5234d64f1c1b37748b608b","slug":"201532114134-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीन दंपति की नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीन दंपति की नहीं हो रही सुनवाई
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दृष्टिहीन दंपति की नहीं हो रही सुनवाई
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में एक परिवार में दृष्टिहीन पति-पत्नी ही रहते हैं। दोनो के पास आय का कोई साधन नही है। बीपीएल राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। आरोप है कि राशन डीलर उनसे अभद्रता कर भगा देता है। दोनों नेत्रहीनों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव के विकास और शिमला नाम की महिला दृष्टिहीन हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में उनके पास खाने का भी उपयुक्त साधन नहीं है। जैसे तैसे राशन कार्ड तो बन गया मगर राशन डीलर उन्हें राशन देने की बजाय उनसे अभद्रता करता है। इतना ही नही उज्वला योजना के तहत गरीबो को गैस सिलिंडर दिए गए थे। लेकिन उन्हें गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी मालिक को 1730 रुपये भी दिए। उधर, एसडीएम ने कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत आई है। जांच कराएंगे।