{"_id":"5b450fe04f1c1bc6248b5a8a","slug":"201531252704-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जल भराव की समस्या को लेकर मंगलवार को कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बार बार शिकायत करने के बाद भी पालिका के अधिकारी जलभराव की समस्या हल नहीं कर रहे हैं। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने बसी कॉलोनी का गंदा पानी कार्यालय में घुस रहा है, क्योंकि कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, इसलिए कॉलोनिवासियों ने अपने घरों का गंदे पानी का बहाव कार्यालय की ओर कर दिया है। इस कारण कार्यालय में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। जलभराव के चलते कार्यालय पर तैनात कर्मचारियों को कार्यालय मेें आने में परेशानी होती है। उन्होंने जलभराव के चलते बनी गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताकर जल्द कार्रवाई की मांग की। बाबू जितेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या के निस्तारण को लेकर कई बार पालिका को पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेयरमैन अमित राणा ने कहा जल्द ही कॉलोनी मेें जलनिकासी की उचित व्यवस्था कर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रदर्शन में डीआरओ सुखपाल, जिलेदार वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र, मनीष तोमर, विवेक तोमर, अरविंद, विनोद, प्रेम आदि रहे।