{"_id":"5afdd77e4f1c1b1b5e8b544c","slug":"201526585214-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रमजान पर खुदा की इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रमजान पर खुदा की इबादत
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिलेभर में रमजान माह के पहले रोजे पर खुदा की इबादत की गई। मस्जिदों में रोजेदारों की आवाजी रही। शाम के समय रोजा इफ्तार किया गया।
टटीरी में मौलवी हाजी जहीर अहमद ने कहा कि रमजान माह के शुरू होते ही जन्नत को सजाना शुरू कर दिया जाता है। जैसे ही रमजान की पहली रात आती है तो अल्लाह जन्नत के दरवाजे खोल देते है। जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। उधर, जिलेभर की मस्जिदों में रोजेदारों की आवाजाही रही। बाजारों में जरूरी सामान की खरीद गई है। महंगाई की मार भी इस बार रोजेदारों पर पड़ रही है। दूध और फलों के दाम बढ़ गए हैं।
पहले जुमे पर रहेगी पेयजल-सफाई व्यवस्था दुरुस्त
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने रमजान मुबारक माह के पहले जुमे पर सफाई की विशेष व्यवस्था कराई। नमाज के समय पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले जुमे पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। अकीदतमंदों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
बंद करवाएं लाउडस्पीकर, चौकी पर किया हंगामा
दोघट । दाहा गांव में बुधवार की रात में लाउडस्पीकर बंद करवाए गए। जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पप्पन राणा ने पुलिस को चार धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजने की जानकारी दी थी, जिन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। इसको लेकर विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने लाउड स्पीकर बंद कराने का विरोध किया। बृहस्पतिवार को लोगों ने चौकी में हंगामा भी किया। पुलिस ने समझाकर लोगों शांत किया। बताया कि रात में 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर बजाना प्रतिबंधित है।
बागपत। रमजान में फलों पर महंगाई की मार है, वहीं सब्जी ने थोड़ी राहत दी है। जो फल सस्ते थे वो एकाएक दामों में बढ़ोतरी हो गई है। जिससे रोजेदारों को थोड़ी महंगाई का मार झोलने पड़ रही है। फल विक्रेता सूबे सिंह और सब्जी विक्रेता दानिश ने कहा कि फल तो महंगे है, लेकिन सब्जी से रोजेदारों को राहत मिली है।
फल पहले के दाम अब के दाम
सेब 150 200
तरबूज 10 15
चीकू 30 60
अंगूर 100 150
केला 40 60
खजूर 100 150
बबूबोसा 150 200
खरबूजा 30 40
नोट: सब्जी और फलों के दाम किलो में है।