{"_id":"5afb3af54f1c1be4408b587a","slug":"201526414069-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में कराई जाएगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली में कराई जाएगी परीक्षा
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कस्बे के श्री आसाराम दिगंबर जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की संस्थागत और व्यक्तिगत छात्राओं की परीक्षा 16 और 17 मई को कॉलेज में ही होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सात मई को परीक्षा केंद्र बदल दिया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता जैन ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को परेशानी होने का हवाला देकर यूनिवर्सिटी से कॉलेज को पुन: परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की । विवि प्रशासन ने मांग को पूरा कर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि बीए और एमए की बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाली परीक्षा कॉलेज में होगी।
कॉलेज टॉप करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के जनविजय इंटर कॉलेज कुरड़ी नांगल से हाईस्कूल की परीक्षा में मनीष कुमार ने गणित के पेपर में 100 में से 99 अंक प्राप्त कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनुष्का ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य संतोष खोखर ने बताया कि छात्रों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।