{"_id":"5a91bb704f1c1ba3378b5e00","slug":"201519500144-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में 200 रोगियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में 200 रोगियों की जांच
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
रंछाड़ गांव में शनिवार को सहकारी संस्था इफ्को के तत्वावधान में निर्मल हिंडन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण हेल्थ केयर कैंप का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 200 रोगियों की जांच कर दवा दी।
कैंप का शुभारंभ ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। कैंप में डॉ. विशाल, डॉ. सुमित, प्रकाश कुमार, सलमा, शिखा, कंचन, इंदु, निशांत, सीमा आदि चिकित्सकों ने 200 रोगियों की जांच कर दवा की। इस दौरान रोगियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए और नेत्र रोगियों को चश्मे भी दिए। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों के कारण तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए। कैंप में देवेंद्र तोमर, रविंद्र हट्टी, अभिषेक, सीताराम, बेदी राम, जितेंद्र, सतबीर, जयवीर आदि रहे।