फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गठवाला के निर्णय का देशखाप का भी समर्थन

गठवाला के निर्णय का देशखाप का भी समर्थन

Wed, 21 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गठवाला के निर्णय का देशखाप का भी समर्थन
बड़ौत (बागपत)। सोनीपत के गोहाना में गठवाला खाप के घूंघट को लेकर किए गए फैसले का देश खाप ने भी समर्थन किया है। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा महिलाओं का खाप पंचायतें हमेशा से सम्मान करती हैं। बेटियां आगे बढ़ रही है। घूंघट से निकलकर महिलाओं ने ओलंपिक खेलों में पदक जीता। समाज को बदलाव स्वीकार करने चाहिए। देहात में घूंघट परिवारों की स्वेच्छा पर निर्भर हैं। अधिकतर परिवारों में बहू से घूंघट नहीं कराने की प्रथा लंबे समय से चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने आवास पर पर उन्होंने कहा कि देश खाप पहले से ही महिलाओं के उत्थान के पक्ष मेें है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। चाहे कृषि का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का। सभी में महिलाएं भागीदारी कर रही है। उन्होंने महिलाओं से भी अपील की कि जिस माहौल व संस्कृति मेें वे रह रही है, उसका सम्मान करें। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति विदेशों में भी स्वीकार्य रही है। गोहाना सोनीपत में आयोजित गठवाला खाप के समारोह में लिए निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चौरासी खाप पहले से ही महिलाओं घूंघट करें, इसके पक्ष में नहीं है। समाज में करीब दो दशक से ही घूंघट को लेकर बदलाव हो चुका है। परिवारों में शिक्षा बढ़ने के साथ बहू से घूंघट नहीं कराया जा रहा है। जरूरी परिवारों में मान-सम्मान है। बहू अपने ससुर के लिए बेटी जैसी है। नए दौर में इस बदलाव को स्वीकार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सौरम में जब बदला था पहनावा
बागपत। मुजफ्फरनगर के सौरम में वर्ष 1940 में हुई खाप पंचायत में महिलाओं के पहनावे में बदलाव किया । उस दौर में देहात की महिलाएं घाघरा पहनती थी। सर्व खाप के अध्यक्ष सुभाष बालियान बताते हैं कि पंचायत ने ऐलान किया था कि महिलाएं घाघरे के बजाए सूट सलवार का प्रयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed