{"_id":"5a7372784f1c1b83268b7dd4","slug":"201517515384-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-वे बिल से पहले दिन बना रहा संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-वे बिल से पहले दिन बना रहा संशय
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ई-वे बिल व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब बिना ई-वे बिल के न तो राज्य में बाहर से माल आएगा और न ही राज्य से बाहर माल जा सकेगा। पहले दिन नई योजना से संशय बना रहा। दिल्ली में हड़ताल के कारण पहले दिन माल नहीं पहुंचा है। वेबसाइट पर स्पीड कम रहने की समस्या बनी रही।
नई व्यवस्था में ऑनलाइन ही सामान का कोड, जीएसटीएन नंबर की जानकारी देनी होगी। यदि कोई व्यापारी और ट्रांसपोर्टर बिना ई-वे बिल के माल ट्रांसपोर्ट करता है तो उसके खिलाफ भारी जुर्माने का प्रावधान है। राज्यकर के डिप्टी कमिश्नर एके गुप्ता ने बताया कि पहले दिन मोबाइल पर ही व्यापारियों ने नई व्यवस्था की बाबत जानकारी ली। जो समस्याएं थी, उनका समाधान किया गया। ऑनलाइन व्यवस्था है, स्पीड स्लो रहने की समस्या रही, जो बाद में ठीक हो गई थी। जो संशय पहले दिन रहा, उसे दूर किया गया है।
व्यापारी नेता नंद लाल डोगरा ने बताया कि नई व्यवस्था से फिलहाल किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। एक-दो दिन में इसके नतीजे सामने आएंगे। दिल्ली में व्यापारी इसका विरोध भी कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टर अन्नु जैन का कहना है कि जो माल बाहर से आना था, वह दिल्ली में हड़ताल के चलते आज नहीं आ सका। फिलहाल किसी तरह की बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। बिलों को लेकर संशय जरूर बना रहा।