फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटी को जरूर पढ़ाए : सहेंद्र सिंह रमाला

बेटी को जरूर पढ़ाए : सहेंद्र सिंह रमाला

Fri, 26 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बेटी को  जरूर पढ़ाए : सहेंद्र सिंह रमाला
दोघट (बागपत)। पलड़ी स्थित जनता इंटर कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि बेटी को पढ़ाएं।
विज्ञापन

कॉलेज वार्षिकोत्सव में बृहस्पतिवार को बतौर मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा कि यदि आप अपना मन बना ले तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। बेटी को शिक्षा की और जागरूक होने की जरूरत है। वर्तमान समय में देश में बेटी हर विभाग, हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को संशोधित करते हुए कहा कि आज बेटी पढ़ाने के साथ-साथ बेटी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

यज्ञ के ब्रह्मा सार्वदेशिक आर्यवीर दल के प्रधान सेनापति स्वामी देवव्रत ने कहा कि जब संसार की रचना हुई, तब परमपिता परमात्मा ने वेद ज्ञान मनुष्य को दिया और वेद में मनुष्यों के सुखी रहने का आध्यात्मिक और भौतिक ज्ञान प्रदान किया। उन्होंने कहा वेद सब सत्य विद्याओं का पुस्तक है। वेद का पढ़ना पढ़ाना और सुनना सुनाना सब आर्यों का परम धर्म है। इसमें सहदेव सिंह बेधड़क ने बच्चों को रोचक उपदेश दिए। संचालक धर्मवीर सिंह ने किया। इसमें प्रतिनिधि सभा के प्रधान रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य समर सिंह, डॉ. रवि शास्त्री, रूकम पाल सिंह, हरपाल आर्य, नीरज, राज कुमार प्रधान कान्हड़, आनंद छिल्लर, गुल्लू प्रधान, हरपाल सिंह आर्य कुलदीप, मनोज, शक्ति सिंह, विनोद, प्रेमजीत, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed