{"_id":"5a68e1da4f1c1b80268b6436","slug":"201516823002-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो का सात दिवसीय शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो का सात दिवसीय शिविर शुरू
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासेयो का सात दिवसीय शिविर शुरू
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ऋषभदेव भवन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज के युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है। संस्कारवान शिक्षा के अभाव में युवा गलत रास्तों पर चल पड़े हैं। शिविर में स्वयं सेवकों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। शिविर में भारती, दीपक, कविता, सुरेश, निकिता, मानसी, सोनिया, छवि, मोनिका, अंजुम, शैली, शिवानी आदि रहे।