{"_id":"5a26f3434f1c1b96698b754e","slug":"201512502083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों को सबक सिखाएं छात्राएं- सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों को सबक सिखाएं छात्राएं- सीओ
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत) ।
जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला में नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए।
इस मौके पर रमाला सीओ आनंद सागर पांडेय ने बताया यदि कोई छात्रा से छेड़छाड़ करता है तो उनसे डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों की शिकायत तुरंत पुलिस से करें। मनचलों की हरकत को नजर अंदाज न करें और इसकी सूचना 100 नंबर पर करें। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर 1090 जारी कर रखा है। किसी भी असुरक्षा की घड़ी में इस नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचित करें। यदि कोई हमला करता है तो शोर मचाए, जितनी जोर से हो सके उतनी जोर से चिल्लाए। इससे सामने वाले का हौसला कमजोर होता है और आस पास के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। किसी भी गंभीर स्थिति में घबराना नहीं चाहिए और मानसिक संतुलन को बनाए रखे। सीओ ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न और दहेज के साथ अन्य प्रकार के अपराधों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक दीपा चौधरी ने भी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।