फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कैश की कमी के चलते एटीएम कई माह से बंद

कैश की कमी के चलते एटीएम कई माह से बंद

Tue, 05 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैश की कमी के चलते एटीएम कई माह से बंद
दोघट/ दाहा (बागपत)। दाहा गांव में स्थित कैनरा बैंक की शाखा परिसर में लगा एटीएम कई महीने से बंद हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा जब भी वे एटीएम मशीन से नगदी निकालने जाते है, वह बंद मिलता है। एटीएम से नगदी नहीं निकलने के कारण लोग परेशान हैं। बैंक खातेदार देवेंद्र, इंद्रपाल, महक सिंह, विपिन, सुखपाल, सतेंद्र, राजकुमार ने बैंक के शाखा प्रबंधक से एटीएम चलाने के लिए कई मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर एटीएम चलाने की मांग की जाएगी। दूसरी तरफ बैंक के शाखा प्रबंधक शील कुमार गौतम ने कहा कैश की कमी के चलते एटीएम शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोघट में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
दोघट (बागपत)। पुलिस ने दोघट के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा है। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को शाम के समय दोघट के जंगल में सूजती मार्ग पर पुलिस को देकर मिट्टी खनन कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों में भगदड़ मच गई। कुछ अपने ट्रैक्टरों को लेकर भाग गए, लेकिन पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed