{"_id":"5a15d59d4f1c1b70548beed2","slug":"201511380381-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी सरकार चुनेंगे, जो समझे आमजन का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी सरकार चुनेंगे, जो समझे आमजन का दर्द
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निकाय चुनाव जैस-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे चुनावी चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। गली-मोहल्लों में अपने घरों के बाहर बैठे लोग हो या दुकानों पर सामान की खरीददारी कर रहे ग्राहक सब चुनाव की चर्चा कर रहे हैं। सबके अपने गणित और अपने दावे हैं। आम जन ने कहा जीते कोई भी, लेकिन सरकारी रुपयों का सदुपयोग कर आम जन के लिए सुविधाएं कराई जानी चाहिए। शहर के पुराने कसबे में लगे वोटर अड्डे पर भी लोगों ने चुनावी चर्चाएं की।
पुराना कस्बा के शाहबुद्दीन ने कहा नगर की सड़के ठीक होने चाहिए। टूटी पड़े सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। आमजन की प्राथमिक आवश्यकता सड़कें, बिजली और पानी हैं। इनका ठीक कराया जाना जरूरी है।
बॉबी चौहान ने कहा गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे रहते हैं। इससे बीमारी फैलने का भी डर रहता है। इससे निजात मिले। जाम से लोगों को निजात मिलनी चाहिए।
अमी लाल चौहान ने कहा नगर के प्रत्येक मकान में टंकी का पानी पहुंचना चाहिए। ताकि किसी को पानी के लिए परेशानी न हो। ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, जो आम आदमी का दर्द समझते हों।
विज्ञापन
जीत सिंह लंबरदार ने कहा सड़कों पर लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही जगह-जगह सुलभ शौचालय बनाने चाहिए। गली-मोहल्लों में प्रतिदिन सफाईकर्मी पहुंचे। शहर को सुंदर बनाया जाना चाहिए।
अमन सिंह चौहान ने कहा नगर में बारात घर है। शादी के समय लोगों को परेशानी होती है। इसलिए बारात घर पर व्यवस्था की जाए। लोगों के बैठने के लिए चौपाल बनाई जाए।
कर्म सिंह ठाकुर ने कहा शहर में पार्क बनने चाहिए। ताकि सुबह-शाम लोग टहल सके। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल, कॉलेज की व्यवस्था हो।