फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रटौल में बुखार से एक ओर युवक की मौत

रटौल में बुखार से एक ओर युवक की मौत

Tue, 07 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
रटौल में बुखार से एक ओर युवक की मौत
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बुखार का कहर धम नहीं रहा है। रविवार को बुखार से एक ओर युवक की मौत हो गई। इससे पहले चार लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी कई दर्जन मरीज बुखार से ग्रस्त हैं। इससे ग्रामीण टेंशन में हैं।
विज्ञापन

रटौल निवासी अकबर का बेटा जमीर उर्फ बिट्टू, खेकड़ा में फैक्ट्री में नौकरी करता था। बिट्टू पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। उसका खेकड़ा के निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था। आराम न होने पर परिजन उसको दिल्ली अस्पताल ले गए । वहां के चिकित्सकों ने भी दवाई देकर उसको लौटा दिया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले गांव में चार लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में सैकड़ों लोग मरीज बुखार से पीड़ित है। इनमें आशमा, अजय, वसीम, याकूब, सुमित, देव, अशोक, फरीद, नोमान, जाहिद, रोहताश, पवन, नसीम, उजैर आदि लोग बुखार से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कम जागेगा स्वस्थ विभाग
चांदीनगर। गांव के फिरोज, मुकीम, अंकित, इंतजार आदि ने कहा गांव में बुखार कहर बरपा रहा है। अभी तक बुखार से पांच मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर नहीं जाग रहे हैं। गांव में न स्वास्थ्य कैंप लगाया जा रहा है और न ही दवा का छिड़काव कराने की जरूरत नहीं समझी गई है। जबकि कई बार सीएमओ से गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने और गांव में दवा छिड़काव की मांग की जा चुकी है। उधर, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि गांव में टीम भेजकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed