फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बरनावा में महाउत्सव व महामस्तिक अभिषेक शुरू

बरनावा में महाउत्सव व महामस्तिक अभिषेक शुरू

Sun, 21 Apr 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बरनावा में महाउत्सव व महामस्तिक अभिषेक शुरू
बड़ौत (बागपत)। आचार्य ज्ञान सागर महाराज सानिध्य और चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिक्षेय क्षेत्र मंडी समिति के तत्वावधान में बरनवा में महाउत्सव और महामस्तकाभिषेक का शुभारंभ धूमधाम से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ पर केसरिया वस्त्र धारण कर इंद्राणियों ने कलश सिर पर रखकर घटयात्रा निकाली। विधानाचार्य जयप्रकाश कुमार निशांत के निर्देशन में जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से विधान किया। संगीतकार ऋषि कुमार की पार्टी ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। सौ इंद्र का सौभाग्य मेरठ के सुमन जैन को मिला, कुबेर इंद्र प्रवीण जैन मेरठ, महेंद्र इंद्र आंचल जैन मेरठ को सौभाग्य प्राप्त हुआ। सानिक इंद्र रवि जैन हरिद्वार, शशांक जैन दिल्ली बने। ध्वजारोहण पंकज जैन मेरठ ने किया। चित्र अनावरण अंकुर जैन, प्रमोद जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन रवि जैन गाजियाबाद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेंद्र जैन, स्वागताध्यक्ष आंचल जैन दिल्ली रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद 56 वें कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन आचार्य ज्ञान सागर के सानिध्य में किया। गाजियाबाद के रितेश जैन ने 40 से अधिक विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया और टिप्स दिए। ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि जिनेंद्र भगवान की बेदी प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम पुन: प्राप्त करने वाला है। बरनावा के चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिभा वास्तव में अति हैं, जो श्रद्धालुओं को भक्त भाव से पूजा करेगा, उन्हें शांति मिलेगी। श्रद्धा भाव से भगवान का अभिषेक करना और पूजा करना अनंत फल देने वाला है। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष धनराज जैन, कार्यकारिणी अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, पंकज जैन, हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, अशोक जैन, कुनाल जैन, सतीश जैन, भाग चंद, प्रवीण जैन, विरेश जैन, विनोद जैन, वरदान जैन, दिनेश जैन, संदीप जैन, अलटूराम रहे। रात्रि में स्यायद्वाद्व बड़ौत के तत्वावधान में गुरु भक्ति व उसके बाद जादूगर वीर सम्राट ने शो कर लोगों को जादू दिखाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed