फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्यालय में युवा संसद का हुआ गठन

विद्यालय में युवा संसद का हुआ गठन

Tue, 08 Jan 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में युवा संसद का हुआ गठन
विद्यालय में युवा संसद का हुआ गठन
विज्ञापन


बिनौली (बागपत)। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवा संसद का गठन कर विभिन्न विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता कराई।
छात्र-छात्राओं ने सत्ता पक्ष और विपक्ष रूप में विभिन्न सामाजिक विषयों एवं समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। उर्वशी ने अध्यक्ष का कार्यभार संभाला जबकि सत्ता पक्ष में अंजली, प्राची, छवि सहित 21 छात्राएं शामिल रहीं। विपक्ष की मुख्य भूमिका आकांक्षा और अंतिम ने निभाई।
विज्ञापन

विपक्ष की ओर से किसानों को मिल रही सरकारी सुविधाएं, बिजली, पानी की समस्या पर सरकार की भूमिका, साक्षरता के लिए प्रयास आदि विषयों पर सवाल पूछे गए। सत्ता पक्ष ने उनका उत्तर दिया। कक्षा में कहानी लेखन का कार्य भी कराया। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने संपूर्ण प्रारूप के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसमें नरेश पाल, जयभगवान , रामकिशन, लेखराज, रण सिंह, अनीता रानी, विनोद कुमार आर्य, अरविंद, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed